Homeबोकारोगोमिया: स्किल डेवलपमेंट सेंटर का हुआ उद्घाटन, युवक बनेंगे हुनरमंद

गोमिया: स्किल डेवलपमेंट सेंटर का हुआ उद्घाटन, युवक बनेंगे हुनरमंद

गोमिया: स्किल डेवलपमेंट सेंटर का हुआ उद्घाटन, युवक बनेंगे हुनरमंद

Gomia: बोकारो जिले के होसिर में सोमवार को डीएमएफटी बोकारो एवं आईआईएसएसएससी के सहयोग से पैंटिस फाउंडेशन द्वारा स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत एक स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आईआईएसएसएससी के प्रोजेक्ट हेड शशांक शेखर ने फीता काटकर किया.

उद्घाटन के दौरान प्रोजेक्ट हेड शशांक शेखर ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से होसिर के युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण पाने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय व्यवस्था, ड्रेस, पुस्तकें, और कॉपी भी प्रदान की जाएंगी.

प्रशिक्षण में फीटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मैशिनिस्ट, और रिंगर के लिए तीन महीने का कोर्स शामिल है, जबकि जेसीबी ऑपरेटर और डंफर ऑपरेटर के लिए पांच महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह होसिर में संस्था का पहला प्रशिक्षण केंद्र है, और दूसरा केंद्र जल्द ही चंदनकियारी में खोला जाएगा.

इस अवसर पर पैंटिस फाउंडेशन के सीओओ दीपन दिगल, द्वारिका प्रसाद, प्रोजेक्ट हेड मुकेश कुमार सिंह, हाजी हारून अंसारी, खगेंद्र साव, छोटी साव, और अरविंद वर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!