कथारा: मालवाहक वाहन ने मारी ठोकर, दो मवेशी की मौत
Kathara: बोकारो थर्मल क्षेत्र के अंतर्गत कथारा असनापानी रोड पर एक अनियंत्रित मालवाहक ट्रक ने गुरुवार की रात को जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण दो मवेशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जिस वाहन से यह हादसा हुई है उसकी संख्या जेएच 09AQ 8324 है. घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. मवेशी के मालिक सुरेश यादव ने बताया कि वह मवेशी को लेकर गायत्री कॉलोनी लौट रहा था. इसी दौरन तेज रफ्तार से गाड़ी आई और ठोकर मार दी. घटना स्थल पर ही दोनों मवेशी की मौत हो गई. घटना स्थल पर लोगों की हुजूम जमा हो गई. वे मुआवजे की मांग कर रहे थे. सड़क जाम जैसी स्थिति होने पर प्रबुद्ध नागरिक जुट गए. मौके पर कथारा बोडिया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो भी पहुंचे और दोनों पक्षों में वार्ता कराया. मवेशी के मालिक को मुआवजे की राशि दिलाई. जिसके बाद मामला शांत हुआ. उक्त जानकारी कथारा बोडिया उत्तरी पंचायत की मुखिया ने दी.
