स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिट्स मॉडर्न स्कूल में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
Gomia: पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में 78वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य अतिथि मनीष कुमार चौधरी, वरिष्ठ प्रबंधक डीवीसी बीटीपीएस, और विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें नृत्य, भाषण, और देशभक्ति गीत शामिल था। इसके बाद, मुख्य अतिथि और विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष द्वारा सीबीएसई 2024 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि मनीष कुमार चौधरी ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले महापुरुषों के बलिदानों को याद रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों से देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि अभिषेक विश्वास ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य उनके अपने हाथों में है और उन्हें इस क्षमता का सही उपयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता, अन्य सदस्य, भूतपूर्व प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय, और शिक्षक गण ने भी समारोह में भाग लिया और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
प्रमुख पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र:
अनुष्का गुप्ता दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान के लिए 2500 रुपये का चेक। अर्पणा शर्मा दसवीं में द्वितीय स्थान के लिए 2000 का चेक और गणित में शत-प्रतिशत अंक लाने के लिए 1000 का चेक।
दिशा जैन संस्कृत विषय में शत-प्रतिशत अंक लाने के लिए 1000 का चेक। प्रिंस कुमार 12वीं विज्ञान में प्रथम स्थान के लिए 2500 रुपये का चेक। करण राज 12वीं विज्ञान में द्वितीय स्थान के लिए 2000 रुपये का चेक। प्रगति शाह 12वीं कॉमर्स में प्रथम स्थान के लिए 2500 रुपये का चेक। शुभ्रा वर्णवाल 12वीं कॉमर्स में द्वितीय स्थान के लिए 2000 का चेक। अभिजीत चौहान और निहारिका सिंह पेंटिंग में 100% अंक लाने के लिए 1000 रुपये का चेक। दिव्यंका सिंह राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड और अंतरराष्ट्रीय इंग्लिश ओलिंपियाड के लिए एक एक हज़ार रुपये के दो वाउचर। अभिरूप चक्रवर्ती और सिद्धि राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलंपियाड के लिए जोनल सिल्वर मेडल और 1250 रुपये का चेक। रोनित प्रताप और आरना स्तुति अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पांच पांच सौ रुपये के दो वाउचर। मोहन मानेक कक्षा द्वितीय में ट्रॉफी और जोनल मेडल।
आहिलि भट्टाचार्य और रिद्धि जायसवाल राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।
