Homeबोकारोस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तेनुघाट में जेल अदालत का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तेनुघाट में जेल अदालत का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तेनुघाट में जेल अदालत का आयोजन

Tenughat: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तेनुघाट में जेल अदालत का आयोजन किया गया. यह आयोजन एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति की अगुवाई की गई. मौके पर कानून की जानकारी दी गई. इस जेल अदालत में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल के न्यायालय में दिए गए बंदी आवेदन के आधार पर बंदी विनोद कोल को जमानत पर रिहा किया गया.

शिविर में एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने बंदियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उन्हें कानूनी जानकारी प्रदान की. उन्होंने बंदियों से आग्रह किया कि वे जेल से बाहर निकलने के बाद एक अच्छे नागरिक बनें और अपने देश, परिवार, और समाज की सेवा करें, जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था.

अधिवक्ता जीवन सागर ने भी बंदियों को कानूनी जानकारी दी, जबकि मंच का संचालन अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने किया. कटरियार ने बंदियों को यह समझाया कि पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है, और उन्हें भी जेल से बाहर निकलकर सही रास्ते पर चलकर देश का नाम रोशन करना चाहिए.

कार्यक्रम में स्वागत भाषण जेल अधीक्षक अरुणाभ ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जेलर नीरज कुमार ने प्रस्तुत किया. इस अवसर पर सूजय आनंद, विजय कुमार और अन्य लोग भी मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!