तेनुघाट न्यायालय में जिला जज वहीं एसडीओ ने चिल्ड्रेन पार्क में किया झंडोत्तोलन
Tenughat: तेनुघाट और आसपास के क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. मुख्य समारोह चिल्ड्रन पार्क में आयोजित हुआ, जहां अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद, अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने परेड का निरीक्षण किया. अपने संबोधन में अशोक कुमार ने जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया.
इस अवसर पर तेनुघाट और आस-पास के विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट, डीएवी पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय पेटरवार और गोमियां सहित अन्य स्कूलों ने भाग लिया.
बेरमो अनुमंडल मुख्यालय में भी झंडोतोलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लिया. जिला जज प्रथम अनिल कुमार ने व्यवहार न्यायालय तेनुघाट परिसर में झंडा फहराया, जबकि अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी आवास, कार्यालय, शहीद पार्क, और चिल्ड्रन पार्क में तिरंगा फहराया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी अपने आवास और कार्यालय में झंडा फहराया.
तेनुघाट जेल में जेल अधीक्षक अरुणाभ, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में महेश प्रसाद सिंह, तेनुघाट ओपी में प्रभारी अजीत कुमार, अधिवक्ता संघ कार्यालय में वकील प्रसाद महतो, तेनुघाट डिग्री कॉलेज में प्राचार्य सुदामा तिवारी, तेनुघाट पंचायत में मुखिया नीलम श्रीवास्तव, और जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य विपिन कुमार ने झंडोतोलन किया.
किरण बेबीज पैराडाइज विद्यालय में प्राचार्या अनु प्रिया द्वारा झंडा फहराया गया, जहाँ बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य और गीत दर्शकों को बेहद आनंदित किया. प्रेस क्लब में बीरेंद्र प्रसाद और भारत माता मंदिर में गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने भी झंडोतोलन किया.

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम अनिल कुमार, कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, सब जज राजेश रंजन कुमार, और प्रथम श्रेणी न्यायायिक पदाधिकारी शिव राज मिश्रा ने बच्चों को पारितोषिक वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया.
