Homeबोकारोगोमिया के साड़म में सात दिवसीय होगा गणेश महोत्सव का आयोजन

गोमिया के साड़म में सात दिवसीय होगा गणेश महोत्सव का आयोजन

गोमिया के साड़म में सात दिवसीय होगा गणेश महोत्सव का आयोजन

Gomia: गोमिया प्रखंड के साड़म में सात दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस वर्ष 17 वां गणेश महोत्सव होगा. इसकी जानकारी साड़म होसिर मंदिर प्रबंध समिति के सचिव प्रकाश लाल सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार समिति की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 सितंबर से 13 तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसके पहले पिछले वर्ष हुए आयोजन का आय व्यय का ब्यौरा दिया गया. उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक माधव लाल सिंह समिति के संरक्षक सह इस गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष हैं. इनके देख रेख महोत्सव को सम्पन्न कराया जाएगा. पिछले 16 वर्षों से यहां भव्य पंडाल और मेला लोगों को आकर्षित करता है. वहीं मीना बाजार, डिजलीलैंड, ब्रेक डांस, तारामाची, ड्रैगन, नाव, मिक्की माउस, झूला सहित पूरा साड़म बाजार लाइट से जगमग रहता है. आसपास क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग रहता है. बैठक में समिति के सचिव धनंजय रविदास, , कोषाध्यक्ष मोहन चौधरी, मुखिया शोभा देवी, पंसस विष्णु लाल सिंह, चांदनी देवी, उप मुखिया पंकज जैन, पूर्व मुखिया रामलखन प्रसाद, श्रमिक नेता अजय सिंह, दिलीप सिंह, नारायण पाठक, रविन्द्र कुमार, जय प्रकाश रविदास, अरुण डे, अमर सोनी, पूर्व उप मुखिया विकास जैन, भगवान दास, अशोक राम, धीरेन डे, मनबोध डे, प्रमोद सिंह, जगदीश सिंह, बबलू यादव, अनील रवानी, देवकी नंदन, विजय राम, अजीत नारायण प्रसाद, रामप्रसाद, रमेश चौधरी, नीलेश प्रसाद, रोहित यादव, गोपाल राम, हरिदास, हीरा लाल, राजेश भंडारी, वारिस आलम, मिथुन चंद्रवंशी, बली कुमार, आकाश कुमार, बलराम, बासुदेव यादव, पंकज, मुख्य रूप से उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!