Homeबोकारोनावाडीह: स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

नावाडीह: स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

नावाडीह: स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Nawadih: स्वतंत्रता दिवस के 78वें अवसर पर नावाडीह के स्व. बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में गांधी स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने बड़ी उत्सुकता से भाग लिया. इस प्रतियोगिता में लड़कों के लिए 100, 400, 800, 1600, और 3000 मीटर की दौड़, लॉन्ग जंप, और डांस प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं.

3000 मीटर की दौड़ में रंजीत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सिकंदर हंसदा दूसरे स्थान पर रहे, और इंद्रजीत कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया. 1600 मीटर की दौड़ में भी रंजीत कुमार ने पहला स्थान पाया, जबकि इंद्रजीत कुमार दूसरे और सिकंदर अंसारी तीसरे स्थान पर रहे. सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि और आजसू नेता दुर्योधन महतो, जीप सदस्य महेंद्र साव, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया.


मुख्य अतिथि दुर्योधन महतो ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करना कमेटी के लोगों का एक सराहनीय प्रयास है. खेलकूद से न केवल खिलाड़ियों का बौद्धिक विकास होता है, बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद मिलती है. उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि किसी प्रतियोगिता में हार से विचलित हुए बिना लगातार मेहनत करते रहना चाहिए और आगे बढ़ने का संकल्प बनाए रखना चाहिए.

इसके साथ ही, गांधी स्पोर्टिंग क्लब ने वेस्ट शिक्षक अखिलेश सिंह और बेस्ट पत्रकार बैजनाथ महतो को शॉल देकर सम्मानित किया. इस आयोजन में आजसू नेता प्रेमचंद महतो, सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो, पूर्व मुखिया रणविजय सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गोबिंद महतो, आजसू प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, पंचायत सचिव महादेव महतो, गांधी स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष राजहसन अंसारी, सचिव जयराम कुमार महतो, राहुल कुमार, वसीम हैदर, इकबाल अंसारी, हेमलाल महतो, चंद्रदेव महतो, प्रकाश कुमार सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!