Homeबोकारोबेरमो अनुमंडल के चिकित्सक भी रहे हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवा थी चालू

बेरमो अनुमंडल के चिकित्सक भी रहे हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवा थी चालू

बेरमो अनुमंडल के चिकित्सक भी रहे हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवा थी चालू

Bermo: बेरमो अनुमंडल के फुसरो स्थित अनुमंडलीय अस्पताल, तेनुघाट और गोमिया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी सेवा बंद रही. बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर थे. फुसरो अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों नेविरोध-प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के कारण अस्पताल की गैर-जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं. प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए डॉक्टर उषा सिंह और डॉक्टर शंकुतला कुमार ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मांग की कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. उन्होंने केंद्र सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया.

इस मौके पर डॉ. अनीता मुर्मू, सिस्टर रश्मि, सिस्टर अलका वर्मा, सुनीता, रेहान, संविदा, उर्मिला, सुनीता, आशुतोष, राजेंद्र, ललिता, रंजनी, निर्मला, अनिल, साधू सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

आईएमए की पांच प्रमुख मांगें

ड्यूटी शिफ्ट में बदलाव, रेजिडेंट डॉक्टरों की 36 घंटे की ड्यूटी शिफ्ट को कम किया जाए और उनके आराम के लिए सुरक्षित स्थानों की व्यवस्था की जाए.

केंद्रीय अधिनियम, महामारी रोग अधिनियम 1897 के 2023 में किए गए संशोधनों को प्रस्तावित अस्पताल संरक्षण विधेयक 2019 में शामिल किया जाए.

निष्पक्ष जांच, इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए.

सुरक्षा व्यवस्था, सभी अस्पतालों में एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा व्यवस्था हो, और अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए.

मुआवजा: पीड़ित परिवार को उचित और सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!