गोमिया: काली मंदिर के स्थापना दिवस पर चंडी पाठ का आयोजन
Gomia: गोमिया मोड़ के समीप काली मंदिर में 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर 17 से 19 अगस्त तक तीन दिवसीय चंडी पाठ का आयोजन किया गया. इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने माता के पूजन के लिए भाग लिया. अनुष्ठान के अंतिम दिन, सोमवार को सुबह पूजन, हवन, पूर्णाहुति, और कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसके बाद दोपहर 2:30 बजे से महाप्रसाद (खीर) का वितरण किया गया. महाप्रसाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.
मंदिर संचालन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महाप्रसाद का वितरण किया. इस अवसर पर समिति के संरक्षक और जिप सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज, अध्यक्ष पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद स्वर्णकार, उपाध्यक्ष धनेश्वर साव, सचिव प्रदीप रवानी, कोषाध्यक्ष किशोर साव, पूजा प्रभारी आदित्य पांडेय, राजेंद्र रजक, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, पुजारी संजय शास्त्री और अन्य सदस्य जैसे केदार रवानी, प्रकाश अग्रवाल, सुखदेव साव, राजेंद्र रवानी, विनोद अग्रवाल उपस्थित थे.
