Homeबोकारोबेरमो: सीपीएम सम्मेलन संपन्न, नई कमिटी का हुआ गठन

बेरमो: सीपीएम सम्मेलन संपन्न, नई कमिटी का हुआ गठन

बेरमो: सीपीएम सम्मेलन संपन्न, नई कमिटी का हुआ गठन

बेरमो
बेरमो में सीपीआईएम की संडे बाजार शाखा का सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. इस सम्मेलन की अध्यक्षता पंकज कुमार महतो ने की, जबकि जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने झंडोतोलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया. इसके बाद शहिद वेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया.

सम्मेलन के दौरान शाखा सचिव महेतरु ने सचिव रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर उपस्थित सभी साथियों ने चर्चा की. इसके बाद नई कमेटी का चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से कुणाल कुमार को शाखा का नया सचिव चुना गया.

सम्मेलन में पार्टी के जिला सचिव कामरेड भागीरथ शर्मा, अंचल सचिव मनोज कुमार पासवान, जिला कमेटी के विजय कुमार भोई, अख्तर खान, लोकल कमेटी के कमलेश कुमार गुप्ता, रामकृष्ण प्रसाद, पंकज कुमार महतो, कुणाल कुमार, राजू सिंह, महेतरु दिन, निशा डी, राजू नेपाली, सागर हरि, आदि उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!