Homeबोकारोभाजपा द्वारा गोमिया मोड़ पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया

भाजपा द्वारा गोमिया मोड़ पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया

भाजपा द्वारा गोमिया मोड़ पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया

Gomia: गोमिया चौक पर शनिवार की शाम को भाजपा गोमिया मंडल, ललपनिया मंडल, और साड़म मंडल द्वारा संयुक्त रूप से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बोकारो जिला भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज, गोमिया मंडल भाजपा अध्यक्ष मोहन कुमार, ललपनिया मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल साव, और साड़म मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दुबे सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे.

वक्ताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. खासकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, जिसके कारण युवा रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं. उन्होंने 23 अगस्त को रांची में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा आक्रोश रैली का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने रैली को विफल करने के लिए कई साजिशें रचीं और निहत्थे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया, साथ ही आंसू गैस और पानी की बौछार किया गया जिसमें कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए.

वक्ताओं ने यह भी कहा कि प्रदेश भाजपा के निर्देश पर राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ भाजपा द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा. इस मौके पर भाजपा के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे, जिनमें भाजपा एसी मोर्चा के जिला महामंत्री बिनोद कुमार पासवान, भाजपा एसटी मोर्चा के जिला मंत्री दरबारी मांझी, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोहित यादव, मंडल महामंत्री दीपक ठाकुर, साड़म युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन वर्मा, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्षा चंदना डे, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष आशा देवी, जितेंद्र त्रिपाठी, दुलाल प्रसाद, अजय तिवारी, ओमकींकार वर्मा, भरत स्वर्णकार, और काजल कुमारी शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!