Homeबोकारोतेनुघाट में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया

तेनुघाट में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया

तेनुघाट में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया

Tenughat: तेनुघाट और उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर, छाता चौक, मार्केट, और श्री श्री राधेश्वर धाम तेनुघाट तीन नंबर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर को भक्ति और आस्था से परिपूर्ण माहौल में सजाया गया. लड्डू गोपाल को मनमोहक श्रृंगार के साथ झूले में स्थापित किया गया, और पूजा विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई, जिसे पूजारी राजीव कुमार पाण्डेय और सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कराया.

पूजा के बाद भक्तों ने लड्डू-गोपाल को भक्ति गीतों के संग झूला झुलाया और भोग लगाया. मंदिर परिसर में “हाथी घोड़ा पालकी – जय कन्हैया लाल की” और “जय श्री कृष्ण” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया. तेनुघाट तीन नंबर मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां श्री कृष्ण कल्याण परिषद द्वारा 24 घंटे भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर गोमिया विधायक लंबोदर महतो और झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. तेनुघाट में उपस्थित अन्य लोगों में अध्यक्ष रामकुमार सिंह यादव, सचिन भीम लाल यादव, देवनारायण यादव, गोवर्धन यादव, धनेश्वर यादव, सुखलाल यादव, वीरेंद्र प्रसाद, राज किशोर सिंह, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, योगेश नंदन प्रसाद, सुनील कुमार, पंकज सिंह, मोहित सिन्हा, कोस्तुभ कृष, सत्यम कटरियार, शिवम कटरियार, और लाल बाबू आदि शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!