Homeबोकारोनावाडीह प्रखंड के मुखिया संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, गए हड़ताल...

नावाडीह प्रखंड के मुखिया संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, गए हड़ताल पर

नावाडीह प्रखंड के मुखिया संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, गए हड़ताल पर

Nawadih: प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को नावाडीह मुखिया संघ ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम को ज्ञापन सौंपा और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. इस हड़ताल के तहत सभी मुखियाओं ने 15वीं वित्त योजना और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा के डोंगल भी अपने साथ ले गए, जिससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में रुकावट आ सकती है.

मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो ने बताया कि 24 और 29 जुलाई को झारखंड मुखिया संघ ने राज्य सरकार को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा था और 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ वार्ता का समय मांगा था. हालांकि, इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण राज्य के सभी मुखिया नाराज हैं और विवश होकर हड़ताल पर जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि यदि राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो पंचायत के विकास कार्य बाधित रहेंगे.

इस हड़ताल के समर्थन में मुखिया संघ के कई सदस्य मौजूद थे, जिनमें संघ के सचिव नरेश विश्वकर्मा, मुखिया प्रदीप वर्मा, मोहन महतो, देवेंद्र कुमार महतो, नंदलाल नायक, आरती कुमारी, गायत्री देवी, किरण देवी, और ललिता देवी शामिल थे.

इस अवसर पर मुखियाओं ने राज्य सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की और बीडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि राज्य सरकार की अनदेखी की स्थिति में वे रांची के राज भवन के समीप जाकिर हुसैन पार्क में शांतिपूर्ण धरना देंगे, जिसकी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!