Homeबोकारोगोमिया के गांधी ग्राम में डीप बोरिंग हुआ खराब, 41 परिवार के...

गोमिया के गांधी ग्राम में डीप बोरिंग हुआ खराब, 41 परिवार के बीच पेयजल संकट

गोमिया के गांधी ग्राम में डीप बोरिंग हुआ खराब, 41 परिवार के बीच पेयजल संकट

Gomia: गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत अंतर्गत गांधी ग्राम में पानी का संकट उत्पन्न हो गया है. यहां के निवासियों ने पेयजल और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े से मिले और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 15 अगस्त के बाद, स्वांग उत्तरी पंचायत के गांधी ग्राम से 41 परिवारों को सियारी पंचायत स्थित गांधी ग्राम के इंदिरा आवास में स्थानांतरित किया गया था. लेकिन स्थानांतरित होने के एक सप्ताह के भीतर ही यहां पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे लोग पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि परिसर में दो सोलर डीप बोरिंग लगाए गए थे, लेकिन दोनों के मोटर खराब हो गए हैं, जिससे पानी की आपूर्ति बंद हो गई है. इसके अलावा, परिसर में लगे चापाकल भी खराब हो गए हैं, जिससे पानी की गंभीर समस्या हो गई है. कुछ आवासों में खिड़कियाँ और दरवाजे भी नहीं हैं, और बरसात में छत से पानी रिसने की समस्या भी हो रही है. ग्रामीणों ने परिसर में तड़ित चालक लगाने की मांग भी की है.

प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को जिले के डीडीसी और डीसी के समक्ष रखा जाएगा और जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा. ज्ञापन की प्रतिलिपि बीडीओ कार्यालय में भी दी गई है. इस मौके पर आदिवासी नेता रविशन मांझी सहित सन्नी पासी, मिठू पासी, शंकर पासी, पुलपुल पासी, रवि पासी, मानू देवी, अशोक पासी, काछो देवी, और रामकली देवी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!