बेरमो: डीएवी पब्लिक स्कूल में एकल नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
कथारा
डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा के जूनियर विंग में बुधवार को सीसीए के अंतर्गत एकल नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड जोन जी के निदेशक बिपिन राय ने की, जबकि संचालन सीसीए कोऑर्डिनेटर रंजीता पाण्डेय ने किया. निर्णायक मंडल में रिया सिन्हा, सोनाली सिंह, मनीषा कुमारी और रंजीता सिंह शामिल थीं.
प्रतियोगिता के विजेता
एकल नृत्य में प्रथम स्थान: आरोही प्रसाद (कक्षा 2बी), द्वितीय स्थान अनुकृति और अहाना (कक्षा 2सी), तृतीय स्थान: रूही कुमारी और शिवाय दास गुप्ता (कक्षा 2सी) विजयी हुई.
फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान: आयुष और पूर्वांशी, द्वितीय स्थान: आनम, अन्वी, और श्रेयांश, तृतीय स्थान: अनुज, प्रियांशी, और नव्या हुई. सांत्वना पुरस्कार: सृष्टि, राज नंदिनी, आरव, और सहनवाज़ को भी मिला.
इस मौके पर उपस्थित निदेशक बिपिन राय ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के विकास में सहायक होते हैं.
