Homeबोकारोबेरमो: विधायक ने स्कूल के चहारदीवारी निर्माण का किया शिलान्यास

बेरमो: विधायक ने स्कूल के चहारदीवारी निर्माण का किया शिलान्यास

बेरमो: विधायक ने स्कूल के चहारदीवारी निर्माण का किया शिलान्यास

Kathara: बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने राजेंद्र उच्च विद्यालय, जारंगडीह में चाहरदिवारी और गैलरी निर्माण के साथ मैदान के समतलीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना से हुई, जिसके बाद विधायक ने शिलान्यास किया. यह कार्य डीएमएफटी फंड से स्वीकृत हुआ है, जो विधायक की अनुशंसा पर मंजूर किया गया था.

शिलान्यास के दौरान राजेंद्र उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने विधायक का स्वागत किया और स्कूल की वर्तमान स्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा की. विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और यह कार्य क्षेत्रवासियों के हित में हैं. कार्यक्रम में जारंगडीह उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया मो. इम्तियाज अंसारी, पंचायत समिति सदस्य अरूणा कुमारी, कांग्रेस के कार्यकर्ता, और संवेदक भी मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!