Homeबोकारोबेरमो पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ दो बाइक सवार को...

बेरमो पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ दो बाइक सवार को किया गिरफ्तार

बेरमो पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ दो बाइक सवार को किया गिरफ्तार

बेरमो
बेरमो थाना की पुलिस ने नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी नावाडीह थाना क्षेत्र के हैं, जिनके नाम रियाज अंसारी उर्फ रेहान (28) और अहमद राजा (20) हैं.

बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान बोकारो पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश के निर्देश पर चलाया गया, जिसमें बुधवार की रात्रि में सघन चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान फुसरो की ओर से आ रहे एक संदिग्ध हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से करीब दो किलो अवैध गांजा बरामद हुआ.

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अधिक मुनाफे के लिए गांजा की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर दो-दो हजार रुपये में ग्राहकों को बेचते हैं. उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें तेनुघाट जेल भेज दिया गया है.

छापेमारी दल में बोकारो यातायात पुलिस उपाधीक्षक आशीष महली, बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ननका उरॉव, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण चौधरी, आरक्षी सुनील मनोहर और अमीन टुडू शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!