बेरमो: अवैध विदेशी शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी, एक सौ लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद
बेरमो
जरीडीह थाना अंतर्गत तूपकाडीह में अवैध विदेशी शराब निर्माण स्थल पर जिला उत्पाद टीम और जरीडीह थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की. यह कार्रवाई उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार और सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन में की गई. छापेमारी के दौरान मौके से 100 लीटर कच्चा स्पिरिट, शराब की खाली बोतलें (प्लास्टिक और कांच), झारखंड सरकार का नकली लोगो वाला स्टीकर, और एक महिंद्रा जाइलो वाहन जब्त किया गया.
छापेमारी दल में अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंदपुरा रवि रंजन, और जरीडीह थाना के पुलिस जवान शामिल थे. फरार अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.
