बेरमो: के बी कॉलेज में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया
कथारा
केबी कॉलेज में गुरुवार को खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने किया. कार्यक्रम स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद्र के जन्म दिवस अवसर पर कॉलेज परिसर में किया गय.
प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, खेल पदाधिकारी डा साजन भारती, डा अरुण कुमार रॉय महतो, डा प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद्र जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया.
मौके पर रन फॉर हेल्थ थीम पर सेमीनार का आयोजन हुआ जिसमें पोस्टर, भाषण, निबंध, स्लोगन के माध्यम से एन एस एस के स्वयं सेवकों ने संदेश देने का कार्य किया. कॉलेज के छात्र छात्राओं को दौड़ में शामिल करवाया गया. प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद्र जी के जयंती अवसर पर मनाया जाता है. यदि आप फिट एवं स्वस्थ रहना चाहते हैं तो खेल के माध्यम से अपने को स्वस्थ रख सकते हैं.
एनएसएस के पुरुष महिला स्वयं सेवकों ने भाषण, पोस्टर, स्लोगन, निबंध के माध्यम से रन फॉर हेल्थ थीम आधारित संदेश देने का कार्य किया, जिनमें जागृति कुमारी, सोनू कुमार शर्मा, आकांछा अग्रवाल, प्रथम कुमार, मो कोसेन रजन, सुनैना कुमारी, मिलन कुमार गुप्ता आदि रहे. मंच संचालन का कार्य डा प्रभाकर कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डा अरुण कुमार रॉय महतो ने किया.
कार्यक्रम में प्रो संजय कुमार दास, प्रो सुनीता कुमारी, रविंद्र कुमार दास, साजिद, दीपक कुमार राय, बालेश्वर यादव, शिव चन्द्र झा, एन एस एस के स्वयं सेवक, छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही.
