बेरमो: मुकेश के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीण थाना पहुंचे
Gomia: गोमिया प्रखंड के स्वांग उतरी पंचायत अंतर्गत करमटिया ग्राम निवासी मुकेश कुमार के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर दर्जनों महिला और पुरूष थाना पहुंचे. बता दें कि बुधवार की सुबह करमटिया के समीप पहाड़ी से मुकेश कुमार का शव बरामद किया गया था. मुकेश का गर्दन तेज हथियार से रेतकर हत्या कर दी गई थी और शव पहाड़ी पर फेंक दिया गया था. इसी मामले में गुरुवार की शाम करमटिया के ग्रामीणों ने गोमिया थाना पहुंचकर हत्यारे की गिरफ्तारी और मामले के शीघ्र उद्भेदन की मांग की. थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस इस हत्याकांड को गंभीरता से ले रही है और मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने इस संबंध में कई संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिया.
मौके पर आइइएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार, मुखिया बिनोद विश्वकर्मा, पंसस धनेश्वरी देवी, समाजसेवी चितरंजन साव, पूर्व मुखिया बिनोद पासवान, ग्रामीण सुरेन्द्र मैत्रेय, अनिल कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि मुकेश कुमार के हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए.
