बेरमो: सीसीएल के 18 सेवानिवृत्त कर्मियों को समारोह पूर्वक दी विदाई
Kathara: सीसीएल कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं से 18 कर्मियों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज एक सम्मान समारोह सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम कथारा स्थित ऑफिसर्स क्लब में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक संजय कुमार ने की.
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी सेवानिवृत्त कर्मियों का स्वागत करके किया गया, जिसके बाद उन्हें उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. महाप्रबंधक संजय कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें समाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कर्मियों को भविष्य को व्यवस्थित और व्यस्त रखने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव और गुरु मंत्र भी दिए.
सेवानिवृत्त होने वाले सीसीएल कर्मियों में बालेश्वर महतो, कृष्णा प्रजापति, सुरेश नायक, सीताराम मांझी, रमेश कुमार शर्मा, दुखु मांझी, दुर्जन सोरेन, सेवालाल टुडू, कृष्णा बाउरी, महेंद्र रजवार, रामेश्वर गोप, सुरेश कुमार शर्मा, रमेश बेलदार, लालधारी तुरी, लीलू कमार, गुजा कमार, कारू मांझी, और कौशल यादव शामिल हैं.
इस अवसर पर कथारा क्षेत्र के सलाहकार समिति के सदस्य मथुरा सिंह यादव, सचिन कुमार, राजू स्वामी, इक़बाल हुसैन, अशोक रविदास, पीके जायसवाल आदि ने भी उपस्थित रहकर सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें संबोधित किया.
सम्मान समारोह में एसओपी जयंत कुमार, क्षेत्रीय खान सुरक्षा पदाधिकारी सीबी तिवारी, जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी बिनोद कुमार, गुरुप्रसाद मंडल सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.
