Homeबोकारोगोमिया: 6 दिवसीय एकता फुटबॉल टुर्नामेंट शुरू, उद्घाटन मैच नरकंडी ने जीता

गोमिया: 6 दिवसीय एकता फुटबॉल टुर्नामेंट शुरू, उद्घाटन मैच नरकंडी ने जीता

गोमिया: 6 दिवसीय एकता फुटबॉल टुर्नामेंट शुरू, उद्घाटन मैच नरकंडी ने जीता

Gomia: गोमिया प्रखंड के हुरलूंग दुर्गा मंडा मैदान में 6 दिवसीय एकता फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन मैच कढ़मा और नरकंडी के बीच खेला गया. दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें नारकंडी की टीम एक जीरो से मैच जीत लिया. मैच का उद्घाटन स्थानीय हुरलुंग पंचायत की मुखिया शर्मिला देवी ने किया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार, समाज सेवी पूर्व सरपंच इन्द्रनारायण महतो, सुरेश महतो, खेमन महतो, गोवर्धन प्रसाद गुप्ता, कौलेश्वर महतो, युगेश्वर महतो, आशीष कुमार महतो, दिनेश्वर महतो, नकुल महतो, साबिर अंसारी एवं एकता फुटबॉल टूर्नामेंट हुरलुंग के सभी सदस्य उपस्थित थे.

आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश महतो, सचिव नकुल महतो और कोषाध्यक्ष जीवाधन महतो ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीम भाग लेंगी. फाइनल मुकाबला 5 सितंबर होगा. फाइनल मैच के मुकाबले में विजेता को 20 हज़ार रुपये और उप विजेता को 15 हज़ार रुपये नगद दी जाएगी. इसके अलावा सेमीफाइनल खेलने वाली टीम को ढाई ढाई हजार रुपये दिए जायेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!