नावाडीह: दिवंगत साक्षरता बीपीएम की 8वीं पुण्यतिथि मनाई गई
Nawadih: नावाडीह प्रखंड के उपरघाट स्थित नारायण पुर में साक्षरता वीपीएम का 8वीं पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर स्वर्गीय चुरामन महतो और स्वर्गीय मनोज कुमार महतो के चित्रों पर माल्यार्पण कर अतिथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
सभा को संबोधित करते हुए का. गणेश प्रसाद महतो ने दोनों दिवंगत कलाकारों की सराहना की और कहा कि उन्होंने भारतीय जन नाट्य संघ के नुक्कड़ नाटकों और साक्षरता गीतों के माध्यम से समाज में शिक्षा और जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया.
किसान नेता नुनुचंद महतो ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि आज समाज में कला और संस्कृति का क्षरण हो रहा है, लेकिन चुरामन महतो और मनोज कुमार महतो जैसे कलाकार इस कमी को पूरा करने का प्रयास कर रहे थे.
इस अवसर पर साक्षरता वीपीएम नवीन कुमार पांडेय, पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो, मुखिया जयंती देवी, पूर्व मुखिया अनंत लाल महतो, इप्टा के वरिष्ठ कलाकार सुभद्रा कुमारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
