बेरमो को जीने दो, जन जागरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
बेरमो/नंदलाल
फुसरो में ‘स्वस्थ एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान’ द्वारा ‘बेरमो को जीने दो’ जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेरमो को प्रदूषण मुक्त करना है, ताकि यहां के निवासियों को उड़ती छाई, धुंआ और गंदगी से होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके.
संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने कहा कि इस गैर-राजनीतिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेरमोवासियों को प्रदूषण से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने बताया कि प्रदूषण के कारण कई लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, और यह स्थिति चिंताजनक है.
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. ऊषा सिंह, जवाहर यादव, देवतानंद दुबे, और अन्य समाजसेवियों ने इस पहल का समर्थन किया और इसके लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया. उन्होंने जोर दिया कि पर्यावरण की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और प्रदूषण के खिलाफ संघर्ष में सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा.
इस कार्यक्रम के संयोजक के रूप में बसंत पाठक को चुना गया, और इसमें कई पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी, जैसे मुकेश मिश्रा, बृज बिहारी पांडेय, अनिल झा, अजय झा, और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी ने बेरमो को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई.
