Homeबोकारोडीएवी स्कूल सवांग में अलंकरण समारोह का किया गया आयोजन

डीएवी स्कूल सवांग में अलंकरण समारोह का किया गया आयोजन

डीएवी स्कूल सवांग में अलंकरण समारोह का किया गया आयोजन
गोमिया
डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में बुधवार को प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के दौरान ‘विद्यालय छात्र परिषद’ का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर 22 सदस्यीय छात्र परिषद के सदस्यों को पद और गरिमा की शपथ दिलाई गई. विद्यालय की प्राचार्या, श्रीमती डी. बनर्जी, ने सभी छात्रों को उनके विभिन्न पदों जैसे विद्यालय कप्तान, खेल कप्तान, कल्चरल कप्तान, इको कप्तान, और सदन कप्तान के रूप में बैज प्रदान कर सम्मानित किया.

प्राचार्या ने इस अवसर पर कहा कि कप्तान के पद विद्यार्थी जीवन में नेतृत्व के गुणों को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण साधन हैं. उन्होंने बताया कि ये नेतृत्वकर्ता आगे चलकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अप्रतिम नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करेंगे. नेतृत्व केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है; यह खेल और अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण है। अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, दायित्व बोध, और देश व संविधान के प्रति श्रद्धा जैसे गुणों के विकास के लिए ही इस परिषद का गठन किया गया है.

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को चार सदनों—अरविंदो सदन, विवेकानंद सदन, दयानंद सदन, और नारायण दास ग्रोवर सदन—में बांटा गया। प्रत्येक सदन में एक सदनाध्यक्ष और सह-सदनाध्यक्ष के रूप में अध्यापक नियुक्त किए गए हैं, जिनके निर्देशन में छात्र परिषद के सदस्य कार्य करेंगे.

अलंकरण समारोह में जिन छात्रों को सम्मानित किया गया उनमें बारहवीं कक्षा के स्कूल कैप्टन अनिकेत राज दीक्षित और इशिका चैटर्जी, ग्यारहवीं कक्षा के उप स्कूल कप्तान मयंक कुमार सिंह, सुमित कुमार सिद्धार्थ, समृद्धि कुमारी, और संजना दूबे, डिसिप्लिन कप्तान अंकित मुखर्जी और निधि कुमारी, स्पोर्ट्स कप्तान उज्ज्वल कुमार और पीहु कुमारी, कल्चरल कप्तान संचिता पॉल और दिव्या कुमारी, और इको क्लब कप्तान हिना साहिबा और शशांक दुबे शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!