Homeबोकारोजिप सदस्य जल संसाधन मंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से कराया...

जिप सदस्य जल संसाधन मंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

जिप सदस्य जल संसाधन मंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Gomia: गोमिया के जिप सदस्य आकाश लाल सिंह झारखंड सरकार में जल संसाधन और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से सोमवार को उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें बधाई दी. इस दौरान, अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया. उन्होंने तेनुघाट को पर्यटन के रूप में विकसित करने की बात कही.

इस अवसर पर मंत्री श्री सोरेन ने कहा कि वे अपने विभागों में सुधार और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.
उन्होंने कहा, “हमारी सरकार जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और हम अपने कार्यकाल में राज्य के विकास के लिए कार्य करेंगे.
इस मुलाकात में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें जल संसाधनों का संरक्षण, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के तरीके शामिल थे.
मंत्री सोरेन ने जनता से आग्रह किया कि वे अपने सुझाव और समस्याएं साझा करें, ताकि सरकार राज्य के विकास के लिए बेहतर निर्णय ले सके.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!