Homeबोकारोनावाडीह: बिजली करंट के चपेट में आने से मोटिया मजदूर की मौत

नावाडीह: बिजली करंट के चपेट में आने से मोटिया मजदूर की मौत

नावाडीह: बिजली करंट के चपेट में आने से मोटिया मजदूर की मौत
बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित पिपराडीह के असनाटांड में 11 हजार वोल्ट बिजली तार के चपेट में आने से 48 वर्षीय मोटिया मजदूर प्रयाग तुरी की मौत हो गई. घटना बुधवार देर रात की है, जब वह सिमेंट गोदाम में काम कर रहा था. बताया गया कि प्रयाग तुरी एक 407 वाहन में सिमेंट लोड कर पिपराडीह के रिटेलर दुकान में डिलीवरी करने के बाद पेेंक लौट रहा था. रास्ते में असनाटांड के पास, वह वाहन के हुड पर बैठकर ड्राइवर को दिशा निर्देश दे रहा था. अंधेरा होने के कारण उसे लगभग 12 फीट ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार का पता नहीं चला और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद वाहन चालक ने मजदूर का शव लेकर भागने की कोशिश की. मजदूर की मौत की सूचना के बाद रातभर गाड़ी मालिक के साथ पंचायती हुई, जिसमें गाड़ी मालिक ने मृतक के परिजनों को 2.50 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की सहमति जताई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, और पेंक-नारायणपुर थाना के प्रभारी अनिल लिंडा ने मजदूर के घर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया.

शुक्रवार सुबह राज्य की मंत्री बेबी देवी पेंक पहुंचीं और बिजली विभाग के अधिकारियों को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दूसरी ओर, यह भी कहा जा रहा है कि प्रयाग तुरी की मौत गाड़ी से गिरने के कारण हुई है.

प्रयाग तुरी पेंक स्थित अपने ससुराल में रह रहा था, जबकि उसका पैतृक घर नावाडीह थाना क्षेत्र के सुरही गांव में है. उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं, जिनमें से एक बेटी की हाल ही में शादी हुई थी. इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. मुखिया सुखमति देवी, झामुमो नेता टेकलाल महतो, और अन्य जनप्रतिनिधियों ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!