Homeबोकारोनावाडीह: हेमंत सरकार ने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा...

नावाडीह: हेमंत सरकार ने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया: भाजपा

नावाडीह: हेमंत सरकार ने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया: भाजपा

Nawadih: नावाडीह प्रखंड भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड कमिटी की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गोविंद महतो ने की. इस बैठक में राज्य की झामुमो के नेतृत्व वाली हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई. बैठक के मुख्य अतिथि और जिला मंत्री सह नावाडीह मंडल प्रभारी ईश्वर महतो ने सरकार पर विधानसभा चुनावों में जनता से किए गए वादों के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति उदासीन है.

ईश्वर महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की गलत नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं और जनता को जागरूक करें. उन्होंने आगामी डुमरी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा इस चुनाव में पूरी ताकत के साथ लड़ेगी, और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसने की जरूरत है. उन्होंने 8 और 9 सितंबर को प्रखंड के सभी बूथों पर बूथ कमेटी के पुनर्गठन और नए सदस्यों को पार्टी में जोड़ने का आह्वान किया.

इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्मल महतो, पूर्व उपरघाट मंडल प्रभारी दशरथ महतो, पूर्व अध्यक्ष रणविजय सिंह, जीप सदस्य महेंद्र प्रसाद, रणविजय सिंह, दिलेश्वर महतो, अयोध्या महतो, महावीर महतो, नारायण महतो, टेकलाल कुम्हार, रामेश्वर महतो, दिनेश निराला, गणेश ठाकुर, सुजीत सिन्हा, सुजीत महतो, महेंद्र गंझू सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!