Homeबोकारोगोमिया: खनन विभाग ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर...

गोमिया: खनन विभाग ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त,

गोमिया: खनन विभाग ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त,

Gomia: शुक्रवार को उपायुक्त बोकारो विजया जाधव के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में बोकारो जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान में चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के केकैया नदी घाट से अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया.

मामले की जांच में यह खुलासा हुआ है कि अवैध खनन के इस धंधे को स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से चलाया जा रहा था. यह खुलासा गंभीर आरोप है और इसके लिए उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही है. फिलहाल अवैध बालू खनन के लिए उपयोग किए जा रहे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए. जब्त ट्रैक्टरों को चतरोचट्टी थाना को सौंप दिया गया और प्राथमिकी दर्ज की गई. अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू और पुलिस बल उपस्थित थे.
स्थानीय निवासियों ने बताया कि अवैध खनन के कारण केकैया नदी के आसपास का इलाका खतरे में पड़ गया है. उन्होंने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप है. दरअसल वे स्थानीय पुलिस के जानकारी में अवैध रूप से बालू खनन कर रहे थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!