Homeबोकारोबेरमो: गो तस्करी के मामले में दो आरोपी को भेजा जेल

बेरमो: गो तस्करी के मामले में दो आरोपी को भेजा जेल

बेरमो: गो तस्करी के मामले में दो आरोपी को भेजा जेल

Kathara: कथारा ओपी पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में शनिवार को दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें तेनुघाट उपकार भेज दिया है. शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने गौ तस्करी के संदेह में एक मिनी वाहन में आठ मवेशियों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा था और उसे कथारा ओपी पुलिस के हवाले कर दिया था.

पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति आफताब आलम अंसारी से पूछताछ और गंभीर जांच पड़ताल के बाद दूसरे आरोपी शमशेर हुसैन अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों पर गोमिया थाना कांड संख्या 91/24 के तहत भारतीय दंड संहिता के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर तेनुघाट जेल भेज दिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!