Homeबोकारोबेरमो: सात दिवसीय गणेश महोत्सव के आयोजन में गोमिया बीडीओ और सीओ...

बेरमो: सात दिवसीय गणेश महोत्सव के आयोजन में गोमिया बीडीओ और सीओ भी हुए शामिल

बेरमो: सात दिवसीय गणेश महोत्सव के आयोजन में गोमिया बीडीओ और सीओ भी हुए शामिल

Gomia: गोमिया के साड़म में गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है, जहां सात दिवसीय उत्सव का आयोजन किया गया है. इस महोत्सव में मीना बाजार और भक्ति प्रवचन विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. सोमवार को गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, और गोमिया अंचलाधिकारी प्रदीप महतो समेत कई गणमान्य व्यक्ति पूजा पंडाल पहुंचे और माथा टेका. इस दौरान पूजा कमिटी के उपाध्यक्ष और जिला परिषद के सदस्य आकाश लाल सिंह ने उनका स्वागत किया.
मौके पर बगंला कन्या मध्य विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बृजेश कुमार, उप मुखिया पंकज जैन, राजेश भंडारी, वासुदेव यादव, विजय प्रसाद, रामनाथ तिवारी, कोषाध्यक्ष मोहन मुरारी प्रसाद, वार्ड सदस्य पंकज राम तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

इस उत्सव में आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं. रात के समय भक्ति प्रवचन का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मीना बाजार में लगे विभिन्न स्टॉल्स से लोग खरीदारी का आनंद ले रहे हैं.

गणमान्य व्यक्तियों ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित किया और शांति और सद्भावना का संदेश दिया. यह सात दिवसीय गणेश महोत्सव क्षेत्र में शांति और सद्भावना का संदेश फैला रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति इस आयोजन की सफलता का प्रमाण है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!