Homeबोकारोबोकारो: चंद्रपुरा स्टेशन पर चली गोली, दहशत में हुए यात्री

बोकारो: चंद्रपुरा स्टेशन पर चली गोली, दहशत में हुए यात्री

बोकारो: चंद्रपुरा स्टेशन पर चली गोली, दहशत में हुए यात्री

बेरमो/डेस्क
बोकारो जिले के चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की दोपहर ठेकेदारी से जुड़ी आपसी रंजिश के चलते गोली चलने की घटना हुई, जिससे स्टेशन पर दहशत फैल गई. यह घटना तब हुई जब स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का काम चल रहा था, जिसे निजी एजेंसी एसके इंटरप्राइजेज द्वारा कराया जा रहा है.

करीब 12:30 बजे, दो बाइक सवार युवक स्टेशन पर पहुंचे और कार्यस्थल को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. गोलीबारी के बाद अपराधी पिस्तौल लहराते हुए बाइक से फरार हो गए. घटना के समय प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे, जो गोली चलने की आवाज सुनकर स्तब्ध रह गए.

एसके इंटरप्राइजेज के साइड इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि घटना के समय प्लेटफॉर्म पर ढलाई का काम चल रहा था. गोली चलने की आवाज सुनकर वहां काम कर रहे मजदूर इधर-उधर भागने लगे. घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय राजकीय रेल थाना को दी गई, साथ ही आरपीएफ और लोकल थाना को भी सूचित किया गया.

आरपीएफ इंस्पेक्टर संतोष झा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि ठेकेदारों की आपसी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने स्टेशन परिसर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि अपराधियों का पता लगाया जा सके। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जिसमें जीआरपी और स्थानीय थाना का भी सहयोग लिया जा रहा है। इस घटना के बाद से स्टेशन परिसर में डर और दहशत का माहौल व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!