Homeबोकारोनावाडीह: बैंक बीसी केंद्र का शाखा खुलने से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा:...

नावाडीह: बैंक बीसी केंद्र का शाखा खुलने से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा: मुखिया

नावाडीह: बैंक बीसी केंद्र का शाखा खुलने से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा: मुखिया
Nawadih: नावाडीह प्रखंड के नारायणपुर पंचायत में बैंक ऑफ इंडिया शाखा नावाडीह का बैंक बीसी (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट) केंद्र का उद्घाटन रविवार को मुखिया जयंती देवी, पंसस कालेश्वर महतो, और जिला कोऑर्डिनेटर पुरेंद्र कुमार साव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस उद्घाटन के साथ, स्थानीय ग्रामीणों के लिए बैंकिंग सेवाएं और अधिक सुलभ हो गई हैं.

मुखिया जयंती देवी ने कहा कि पहले नारायणपुर पंचायत के निवासियों को पैसे की निकासी और जमा के लिए बैंक जाने में काफी कठिनाई होती थी, लेकिन अब बैंक बीसी केंद्र खुलने से ग्रामीणों को बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ग्रामीणों में इस सुविधा को लेकर काफी खुशी देखी गई.

जिला कोऑर्डिनेटर पुरेंद्र कुमार साव ने भी कहा कि यदि बैंक संबंधित कोई समस्या होती है, तो उसे बैंक बीसी के माध्यम से तुरंत सुलझा लिया जाएगा, और ग्रामीणों को कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

इस अवसर पर बीसी संचालन हितेश कुमार, सहायक अध्यापक नारायण महतो, झामुमो नेता नेहरू अंसारी, और कई अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!