Homeबोकारोबेरमो: बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा ने की बैठक

बेरमो: बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा ने की बैठक

बेरमो: बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा ने की बैठक

बेरमो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा फुसरो नगर में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत वार्ड संख्या 22 में एक बैठक आयोजित की गई. यह बैठक गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने की, जबकि पूर्व नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह ने बैठक को संबोधित किया.

बैठक में बूथ संख्या 134 और 135 के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे, और उन्हें बूथ स्तर पर कार्य विभाजन एवं कार्य करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई. बैठक में भाजपा के कई सक्रिय सदस्य और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें वैभव चौरसिया, भरत कुमार वर्मा, पुष्पा देवी, पुतुल देवी, रुपेश वर्मा, रजत कुमार, निशांत सिन्हा, संतोष कुमार, अनिल गुप्ता, सोहन बरनवाल, सिंधु देवी, मिथिलेश कुमार, मनोज गोयल, संतोष बरनवाल, और राहुल कुमार प्रमुख थे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने भाजपा के सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!