तेनुघाट में गणपति विसर्जन का भव्य जुलूस, पांच दिनों तक चले उत्सव का समापन
Tenughat: तेनुघाट की आई टाइप कॉलोनी में शास्त्री कल्ब द्वारा आयोजित गणपति पूजा का विसर्जन बुधवार को भव्य जुलूस के साथ किया गया. पांच दिनों तक चले इस उत्सव में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया और भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की.
उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें गीत संगीत, म्यूजिकल चेयर, वाद विवाद, नृत्य प्रतियोगिता शामिल थे. इन कार्यक्रमों में शिवम, चीकू प्रसाद, इशिका कुमारी, विराट राज और गुगल कुमार ने विजय घोषित हुए.
गणपति विसर्जन के अवसर पर लोगों ने “गणपति बप्पा मोरया” और “गणपति बप्पा भूल न जाना अगले बरस तुम्हें फिर है आना” के जय घोष के साथ भगवान गणपति को विदाई दी. यह उत्सव क्षेत्र में आस्था और उत्साह का प्रतीक बना.
इस उत्सव के आयोजन में हरि शंकर प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, आशुतोष शंकर, सुमीत शंकर, सौरभ सिंह, शिवम कटरियार, मोंटी कटरियार, अमन सिंह, लाल बाबू, कौस्तुभ कृष, रोहित पटेल, अमन सिंह, चीकू प्रसाद, टुकटुक, डूगु विश्वनाथन, जूही सिंह, इशिका कुमारी, नैना कुमारी और नैनसी कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
