हजारीबाग से चोरी कर भाग रहा एम्बुलेंस ने स्कूली छात्र को धक्का मारा, ग्रामीणों ने पकड़ा
Gomia: हजारीबाग से एक चोर 108 एम्बुलेंस को चोरी कर लिया और भागने के दौरान एक 9वीं कक्षा के छात्र को धक्का मार दिया. घटना आईईएल थाना क्षेत्र के कर्माटांड में हुई. यह घटना न केवल अपराध की बढ़ती घटनाओं को दर्शाती है, बल्कि मानवता के पतन की भी कहानी कहती है.
इस संबंध में आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि गिरफ्तार चोर नीरज वर्मा ने सदर अस्पताल से एम्बुलेंस चोरी की और गोमिया के रास्ते भाग रहा था. जब वह आईईएल के कर्माटांड़ स्थित गुमावदार रोड पर पहुंचा, तो उसने अमृत सोरेन नामक छात्र को धक्का मार दिया. इस दुर्घटना के बाद वह और तेजी से भागने लगा. यह घटना सुबह करीब सात बजे हुई जब अमृत स्कूल जा रहा था. लेकिन ग्रामीणों ने एम्बुलेंस का पीछा किया और गोमिया के धुर्वा मोड़ पर पकड़ लिया. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एम्बुलेंस सहित चोर को थाने ले गए.
कहाँ से हुई एम्बुलेंस चोरी
दरअसल एम्बुलेंस के ड्राइवर ने एम्बुलेंस को सदर अस्पताल में खड़ा किया था, वह जब सुबह सदर अस्पताल में वाहन लेने के लिए पहुंचा, तो वहां गाड़ी नहीं देखकर दंग रह गया. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी. उन्होंने तुरंत जीपीएस सिस्टम से पता करने लगे. जीपीएस सिस्टम में एम्बुलेंस का लोकेशन आईईएल थाना क्षेत्र में बताया गया. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो को दी. तब उन्होंने एम्बुलेंस वाहन को पकड़कर रखने की बात कही.
इस मामले में दो एफपीएआई दर्ज की गई है. एक आईईएल और दूसरा हजारीबाग सदर थाना में.
