Homeबोकारोबेरमो: कोयला और लोहा चोरी को रोकने के लिए सीसीएल प्रबंधन और...

बेरमो: कोयला और लोहा चोरी को रोकने के लिए सीसीएल प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों की बैठक

बेरमो: कोयला और लोहा चोरी को रोकने के लिए सीसीएल प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों की बैठक

Kathara: कथारा क्षेत्र के ऑफिसर्स क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कोयला और लोहे की चोरी को रोकने के उपायों पर चर्चा हुई. इस बैठक की अध्यक्षता कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने की. बैठक में बोकारो थर्मल, कथारा ओपी, और गोमिया थाना के थाना प्रभारी, पदाधिकारी, कथारा क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्ष, परियोजना पदाधिकारी, साइडिंग इंचार्ज, डिस्पैच अधिकारी और सुरक्षा प्रभारी उपस्थित थे.

बैठक के दौरान कोयला चोरी को रोकने के ठोस कदमों पर विचार-विमर्श किया गया. सभी ने साप्ताहिक औचक छापेमारी करने और अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के कनेक्शन काटने पर सहमति जताई. इसके अलावा, सभी परियोजनाओं में IT Initiative के तहत CCTV उपकरणों को दुरुस्त करने पर भी चर्चा हुई. सुरक्षा से संबंधित समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए निर्णय लिए गए.

महाप्रबंधक श्री कुमार ने बताया कि कोयले की चोरी से न केवल उत्पादन प्रभावित होता है, बल्कि इसमें लिप्त चोरों की जान को भी खतरा रहता है. उन्होंने हाल ही में जारंगडीह परियोजना में कोयले की चोरी पकड़ने के लिए बोकारो थर्मल थाना प्रभारी और CPP प्लांट में लोहे की चोरी को रोकने के लिए कथारा ओपी थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!