Homeबोकारोकथारा के डीएवी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर किया गया विशेष...

कथारा के डीएवी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर किया गया विशेष कार्यक्रम

कथारा के डीएवी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर किया गया विशेष कार्यक्रम

Kathara: डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में शुक्रवार को हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जूनियर विंग के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें कक्षा LKG और UKG के बच्चों द्वारा कविता पाठ, कक्षा 1 और 2 के बच्चों द्वारा कथा वाचन, और कक्षा 3 से 5 के छात्रों द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई.

इस अवसर पर बच्चों ने हिंदी भाषा की महत्ता को उजागर करते हुए विविध कविताएं और कहानियां प्रस्तुत कीं, जिससे हिंदी भाषा के प्रति उनके प्रेम और सम्मान को प्रदर्शित किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएवी पब्लिक स्कूल के जोन जी के निदेशक श्री विपिन राय ने की. भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें युवराज श्रीमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, आराध्या बरनवाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया, और मोहित डेविड तथा दक्ष चौहान ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया.

युवराज श्रीमन ने अपने व्याख्यान में हिंदी भाषा की सरलता और सुगमता पर विशेष जोर दिया, जबकि अन्य बच्चों ने अपने प्रदर्शन से हिंदी भाषा की महानता और महत्व को रेखांकित किया.

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण बी. एन. मुखर्जी, सुजाला के, रंजीता पाण्डेय, कुमारी ज्योति, रिया सरकार, पूजा सिंह, वंदना कुमारी, निक्की कुमारी, सुमन यादव, पूजा भारती, गुंजन कुमारी, मंजू श्री, और सिलेश कुमार भी उपस्थित थे.

कार्यक्रम के समापन पर निदेशक विपिन राय ने अपने संबोधन में कहा, “इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में भाषा के प्रति जागरूकता और सृजनात्मकता को बढ़ाते हैं. हिंदी दिवस जैसे आयोजनों से हमारी मातृभाषा के प्रति प्रेम और सम्मान को और बढ़ावा मिलता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!