बेरमो: प्रमुख गिरिजा देवी ने पेवर ब्लॉक का किया शिलान्यास
Kathara
कथार बोडिया उत्तरी पंचायत में शनिवार को बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. इस अवसर पर पूजा अर्चना के बाद उन्होंने फिता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. इस योजना के तहत सगीना महतो के घर से तिलवा देवी के घर तक पेवर ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लागत 2 लाख 49 हजार रुपये है. यह योजना पंचायत समिति सदस्य सोनामती देवी की अनुशंसा पर लागू की गई है.
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रमुख गिरिजा देवी ने बताया कि उनका उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और पंचायत व क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि वह इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगी। इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता दशरथ महतो सहित कई महिलाएं भी उपस्थित थीं.
