बेरमो: शारदीय दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय, कमिटी का किया गया गठन
Gomia: गोमिया में आगामी शारदीय दुर्गा पूजा को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया. यह बैठक दुर्गा मंदिर के परिसर में संपन्न हुई, जिसमें समिति के अध्यक्ष के रूप में कृष्ण कुमार, महासचिव के रूप में रामचंद्र प्रसाद और कोषाध्यक्ष के रूप में राजेंद्र प्रसाद को चुना गया.
कृष्ण कुमार ने अपने नए दायित्व को स्वीकारते हुए कहा कि यह दुर्गा पूजा वर्षों से गोमिया के ग्रामीणों द्वारा आपसी सहयोग और सहमति से धूमधाम से मनाया जाता रहा है, और इस बार भी उसी परंपरा का पालन किया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष का दुर्गा पूजा ऐतिहासिक होगा और इसे शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न किया जाएगा. उन्होंने अपने पूर्वजों की परंपरा को बनाए रखने और सभी ग्रामीणों के सहयोग से पूजा आयोजन की प्रतिबद्धता जताई.
संरक्षक – जगदीश प्र. स्वर्णकार, सुरेंद्र राज, सपना कुमारी, बलराम रजक, मोहनलाल शाहा, दिनेश्वर प्र. स्वर्णकार, प्रमोद कुमार जायसवाल,
अध्यक्ष – कृष्ण कुमार (टीवीएस) उपाध्यक्ष – राजकुमार प्रसाद, शंकर प्रसाद, दुलाल प्रसाद, सुरेश नायक
महासचिव – रामचंद्र प्रसाद (रामू), सचिव – राकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रामदेव प्रसाद, रंजीत साहू
कोषाध्यक्ष – राजेंद्र प्रसाद (राजू), उप कोषाध्यक्ष – मुकेश कुमार, दीपक कुमार.
इसके अतिरिक्त कोष संग्रह सचिव, पूजा सचिव, सांस्कृतिक सचिव, मंच संचालन सचिव, प्रसाद, सचिव स्वागत, सचिव, संगठन सचिव, प्रतिमा विसर्जन सचिव, साउंड सचिव, संस्कृत मार्गदर्शन के लिए अलग-अलग लोगों का चयन किया गया.
