Homeबोकारोबेरमो: सास ने दामाद पर नाती के निधन पर लापरवाही बरतने का...

बेरमो: सास ने दामाद पर नाती के निधन पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप,

बेरमो: सास ने दामाद पर नाती के निधन पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप,
Kathara: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह स्थित सावित्री कॉलोनी में डेढ़ वर्षीय अयांश की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है. मृत बच्चे की मां मंजू देवी और उसकी नानी पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद मृतक बच्चे की नानी ने दामाद अमन सोनी और उसके परिवार पर लापरवाही का आरोप लगाया है, साथ ही अपनी बेटी को शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने की बात भी कही है.

मामला प्रकाश में आते ही बोकारो थर्मल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. बच्चे के पिता अमन सोनी ने बताया कि अयांश की तबीयत कई दिनों से खराब थी और उसे जारंगडीह के एक निजी क्लिनिक में दिखाया गया था. जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे बोकारो थर्मल के डीवीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी. इसके बाद अयांश को हजारीबाग ले जाया गया, लेकिन वहां से रांची रेफर कर दिया गया. रांची ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई.
इस घटना ने पूरे परिवार और कॉलोनी में गहरा दुख और शोक फैला दिया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!