Homeबोकारोबेरमो: आठ दिन से लापता मजदूर का शव सदर अस्पताल में मिला

बेरमो: आठ दिन से लापता मजदूर का शव सदर अस्पताल में मिला

बेरमो: आठ दिन से लापता मजदूर का शव सदर अस्पताल में मिला

बेरमो
गोमिया प्रखंड के चुटे पंचायत अंतर्गत जमुआ बेड़ा गांव ग्राम निवासी के 30 वर्षीय साँझला मांझी आठ दिन से लापता था. परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे लेकिन कोई अता पता नहीं चल रहा था. 19 सितंबर को विष्णुगढ़ पुलिस की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे तो शव देखने के बाद उसकी पहचान की गई. बता दें कि 11 सितंबर से वह लापता था. परिवार के सदस्य 8 दिन से उनकी तलाश कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि साँझला मांझी कोनार डैम में एलएंडटी कंपनी में एक ठेकेदार के अंदर काम कर रहा था. 11 सितंबर की शाम को वह साइकिल से बनासो जा रहा था, तभी एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उन्हें ठोकर मार दी. स्थानीय लोगों ने उन्हें विष्णुगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल हज़ारीबाग़ रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
विष्णुगढ़ पुलिस ने 19 सितंबर को परिवार को सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति दुर्घटना में घायल हुआ है और उसका इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिवार के सदस्य जब सदर अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने मृतक की पहचान की.
शुक्रवार को चुटे पंचायत के मुखिया रियाज़ अंसारी के नेतृत्व में गांव वाले और परिवार के लोग कोनार डैम पहुंचे और कंपनी के ठेकेदार से मुआवजा की मांग कर रहे हैं. मुखिया ने बताया कि मृतक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे और उन्हें सहायता की आवश्यकता है. उन्होंने कंपनी से मुआवजा देने की मांग की.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!