Homeबोकारोबेरमो: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त परीक्षा की तैयारी पूरी: डीसी

बेरमो: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त परीक्षा की तैयारी पूरी: डीसी

बेरमो: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त परीक्षा की तैयारी पूरी: डीसी
बेरमो
झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है, जो 21 और 22 सितंबर 2024 को जिले के 64 केंद्रों पर होगी. उपायुक्त विजया जाधव ने समाहरणालय स्थित सभागार में परीक्षा केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की, जिसमें परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया.

परीक्षा तीन पालियों में होगी:

1. प्रथम पाली: सुबह 08:30 से 10:30 तक

2. द्वितीय पाली: सुबह 11:30 से 01:30 तक

3. तृतीय पाली: दोपहर 03:00 से 05:00 तक

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 07:00 बजे पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, और देरी से आने पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, बायोमैट्रिक अटेंडेंस, फ्रिस्किंग इकाई, और जैमर लगाए जा रहे हैं. उपायुक्त ने इन तकनीकी व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी ली और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. परीक्षा की निष्पक्षता और कदाचारमुक्त संचालन के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा, और जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!