Homeबोकारोगोमिया: कुपोषण से मुक्ति के लिए पोषण माह का किया गया आयोजन

गोमिया: कुपोषण से मुक्ति के लिए पोषण माह का किया गया आयोजन

गोमिया: कुपोषण से मुक्ति के लिए पोषण माह का किया गया आयोजन

बेरमो/डेस्क
गोमिया प्रखंड के ससबेडा पश्चिमी पंचायत भवन में पोषण माह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में गोमिया प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, मुखिया शांति देवी और नीति आयोग के आकांक्षी फेलो जिला कॉर्डिनेटर शशि कुमार सहित बड़ी संख्या में सेविका और सहिया मौजूद थी.

इस कार्यक्रम का आयोजन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बोकारो के निदेशानुसार पोषण अभियान के तहत किया गया. पोषण माह 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य लोगों को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करना है. प्रमुख ने बताया कि गर्भवती, धात्री और बच्चों को पोस्टिक आहार देना है ताकि कोई भी बच्चे कुपोषित नहीं हों. जिला कॉर्डिनेटर शशि कुमार ने बताया कि पूरे भारत वर्ष में चार पांच सौ प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयनित किया गया है, जिसमें गोमिया प्रखंड भी शामिल है. आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि आंगनबाड़ी के द्वारा गर्भवती, धात्री और बच्चों को जो पोषाहार दिया जाता है ताकि लोग कुपोषित न हो. इस अवसर पर पोस्टिक आहार का एक प्रदर्शनी लगाया गया, जिसमें सबसे अच्छा पोस्टिक आहार स्टॉल लगाने वाली टीम पुरुस्कृत किया गया.
कार्यक्रम में पोषण के महत्व पर जोर दिया और लोगों से अपने आहार में संतुलित पोषण शामिल करने का आग्रह किया. उन्होंने यह भी कहा कि पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पोषण संबंधी जानकारी देने, स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने और पोषण संबंधी सामग्री वितरित करने जैसे कार्यक्रम शामिल हैं.
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका अनिता देवी, शीला रानी, अलमा एक्का, सीमा देवी, सुमित्रा, शांति, रंजीता, शारदा, माला, संगीता, बीमा देवी, गोमा टुडू, वीना, रीना, खुर्सीदा बानो, सकीना, गीता, रंजू, पार्वती, प्रेसी, रेखा, लक्ष्मी, माया, बसंती, लता, और सहिया रेखा, कुंती, गुड़िया मौजूद थीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!