Homeबोकारोबेरमो: विश्व शांति दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों...

बेरमो: विश्व शांति दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली रैली

बेरमो: विश्व शांति दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली रैली
तेनुघाट
तेनुघाट में 21 सितंबर को विश्व शांति दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एक रैली निकाली गई, जिसमें “भारत माता की जय,” “वंदे मातरम,” और “हमारा संकल्प विश्व शांति” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रैली का उद्देश्य विश्व में शांति और भाईचारे का संदेश फैलाना था.

इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका लिली बैक ने बताया कि विश्व शांति दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है ताकि शांति और आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके. उन्होंने कहा कि आज के समय में देशों, समाजों और यहां तक कि परिवारों के बीच भी असहमति और संघर्ष की स्थिति बनी हुई है, जिससे असुरक्षा और अशांति फैल रही है. इसे दूर कर शांति और सुकून से जीना हमारे लिए आवश्यक है.

इससे पहले विद्यालय में शांति दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कविता पाठ, वाद-विवाद प्रतियोगिता, और शांति स्थापना के लिए शपथ ग्रहण शामिल थे. कार्यक्रमों का नेतृत्व शिक्षिका लिली बैक, संतोषी महारा, मुरारी बरनवाल, रोहन कुमार, धरणीधर पाणी, प्रभा कुमारी, और शांति कुमारी ने किया. रैली जवाहर नवोदय विद्यालय से निकलकर तेनुघाट के छोटा चौक तक गई और फिर वापस विद्यालय लौटी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!