Homeबोकारोबेरमो विधायक ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

बेरमो विधायक ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

बेरमो विधायक ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास
खेतको
बेरमो विधायक दल कुमार जयमंगल ने पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी दक्षिणी पंचायत में विधायक मद से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं में पीसीसी पथ, स्लेब, तालाब घाट आदि कार्य शामिल हैं, जो लाखों रुपये की लागत से पूरे किए जाएंगे. शिलान्यास के दौरान विधायक ने पूजा-अर्चना की और कहा कि अपने चार साल के कार्यकाल में उन्होंने बेरमो विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है.

विधायक ने इस अवसर पर यह भी बताया कि उनके और उनके पिता के कार्यकाल में कभी जाति-धर्म की राजनीति नहीं की गई और आगे भी ऐसा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि बेरमो के सभी लोग उनके परिवार की तरह हैं और उनकी प्राथमिकता हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ रहना है.

इस कार्यक्रम में परवेज अख्तर, विधायक प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद, अशोक मंडल, बैजून मुर्मू, ब्रजेश सिंह, मीणा देवी, सोनी देवी, निमाय मंडल, कुतबुद्दीन अंसारी और नन्हें हुसैन सहित कई लोग उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!