Homeबोकारोबेरमो: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ...

बेरमो: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ हुई मंथन

बेरमो: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ हुई मंथन
तेनुघाट
तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. यह बैठक सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय, और प्रधान जिला जज बोकारो के निर्देशों के अनुसार आयोजित की गई थी. बैठक की अध्यक्षता जिला जज प्रथम अनील कुमार ने की, जिन्होंने अनुमंडल के पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए रणनीतियाँ बनाईं.

बैठक के दौरान, जिला जज प्रथम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित नोटिसों की तामील त्वरित गति से की जाए, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा संभव हो सके. उन्होंने कहा कि पुराने मामलों के निपटान के लिए सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार वारंट और नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिन पर पुलिस प्रशासन को कार्यवाही करनी होगी.

इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय के प्रेम नाथ पांडेय ने भी पुलिस प्रशासन के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया और नए कानूनों के तहत कार्य करने के निर्देश दिए. जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने बिजली विभाग से जुड़े मामलों के निपटान के लिए नोटिस भेजे जाने की जानकारी दी और इसे सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया.

जिला जज तृतीय फहीम किरमानी और एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने भी बैठक में पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए दिशा-निर्देश दिए, खासकर चेक बाउंस के मामलों में तामील सुनिश्चित करने की बात कही.

बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने न्यायिक अधिकारियों को आश्वस्त किया कि सभी नोटिसों की तामील की जाएगी और वे राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में पूरी तरह सहयोग करेंगे. एसडीजेएम और अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव रश्मि अग्रवाल ने मंच संचालन, स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन दिया, और पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना की.

इस बैठक में सब-जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, वरीय अधिवक्ता सुभाष कटरियार, और अन्य न्यायिक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!