Homeबोकारोबेरमो: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 6 सौ एकड़ भूमि का वन...

बेरमो: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 6 सौ एकड़ भूमि का वन पट्टा किया गया वितरण

बेरमो: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 6 सौ एकड़ भूमि का वन पट्टा किया गया वितरण
नावाडीह
नावाडीह प्रखंड के उपरगघाट स्थित पोखरिया पंचायत में सोमवार को “आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम, सीओ अभिषेक कुमार, मुखिया बसंती देवी, और पंसस डेगलाल तुरी ने किया.

इस शिविर में 1229 ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया. बीडीओ श्री हेंब्रम ने बताया कि राज्य सरकार पांच वर्षों में चौथी बार इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों तक प्रशासनिक सेवाएं पहुंचा रही है और प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन किया जा रहा है.

शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्यमंत्री मंइंया सम्मान योजना के 155, सर्वजन पेंशन योजना के 81, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के 10, और मुख्यमंत्री पशुधन योजना के 57 आवेदन शामिल थे। इसके अलावा, राशन कार्ड संशोधन के 27 और बिरसा सिंचाई कूप योजना के 25 आवेदन भी दर्ज किए गए.

सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि पोखरिया पंचायत के राजस्व ग्राम देगागढ़ा और गोलाडीह में सामुदायिक वन भूमि के 600 एकड़ का वन पट्टा ग्रामीणों के बीच वितरित किया गया.

इस मौके पर कल्याण पदाधिकारी आनंद मांझी, पंचायत सचिव मिथलेश कुमार, उप मुखिया भीम साव, एटीएम श्यामलाल दास, झामुमो नेता शनिचर तुरी, विजय तुरी, बासुदेवा महतो, और सुरेश महतो समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!