Homeबोकारोबीडीओ ने लंबित केसीसी आवेदन का निष्पादन करने का दिया निर्देश

बीडीओ ने लंबित केसीसी आवेदन का निष्पादन करने का दिया निर्देश

बीडीओ ने लंबित केसीसी आवेदन का निष्पादन करने का दिया निर्देश
गोमिया
गोमिया प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी महादेव महतो की अध्यक्षता में BLBC (ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमिटी) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक, बोकारो, DDM नाबार्ड, गोमिया प्रखण्ड के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में DDM नाबार्ड और जिला अग्रणी प्रबंधक ने PFME (प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो एंटरप्राइजेज) और MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) योजनाओं के लक्ष्यों की अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि वे विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्यों को शीघ्रता से पूरा करें.

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, गोमिया ने विभिन्न बैंकों में लंबित केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) आवेदनों के त्वरित निष्पादन का आदेश दिया. उन्होंने शाखा प्रबंधकों से आग्रह किया कि वे लाभार्थियों को जटिल औपचारिकताओं में न उलझाएं और उनके साथ मधुरता से व्यवहार करें. इसके साथ ही, उन्होंने पेंशन लाभार्थी के उस खाते का समाधान शीघ्रता से करने का निर्देश दिया, जो कोलकाता शाखा में चला गया था.

बैठक का उद्देश्य बैंकिंग कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करना और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों तक सुविधाएं पहुंचाना था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!