Homeबोकारोडिग्री कॉलेज गोमिया में झारखंड आंदोलनकारी बिनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई...

डिग्री कॉलेज गोमिया में झारखंड आंदोलनकारी बिनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई गई

डिग्री कॉलेज गोमिया में झारखंड आंदोलनकारी बिनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई गई
गोमिया
गोमिया डिग्री कॉलेज में झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो जी की जयंती के उपलक्ष्य में पुष्पांजलि और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरिता श्रीवास्तव ने बिनोद बाबू के प्रसिद्ध नारे “पढ़ो और लड़ो” के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि सामाजिक और आर्थिक उत्थान शिक्षा से ही संभव है.

अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक रोशन कुमार दास, खोरठा विभाग के डॉ. अमित कुमार करमाली, और गणित विभाग के डॉ. विजय कुमार मंडल ने बिनोद बाबू के जीवन संघर्ष पर चर्चा की और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने की बात कही. मंच का संचालन महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी विमल कुमार ने किया, जबकि सभा का समापन और धन्यवाद ज्ञापन बरसर और अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक श्री नितिन चेतन तिग्गा द्वारा किया गया.

कार्यक्रम में अन्य प्राध्यापक, जैसे डॉ. रूपा कुमारी, डॉ. गीता कुमारी, पंकज सिंह, श्री रमा शंकर पटेल, श्री अजय कुमार देव, स्नेहा मेलगंडी, और सुलभा कुमारी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा, शिक्षकेतर कर्मचारी अर्जुन यादव, नरेश कुमार, अजय रविदास, महेंद्र पार्वती देवी, और राहुल भी कार्यक्रम में शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!